हजारीबाग के दारू में घूम रहा जंगली हाथी, गांवों में फैला अनहोनी का खौफ

Hazaribagh News: हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी जंगल और गांवों के आसपास घूम रहा है. हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. वन विभाग ने कई गांवों के लोगों को सतर्क रहने और जंगल क्षेत्र में अकेले नहीं जाने की सलाह दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र में इन दिनों एक जंगली हाथी के घूमने से ग्रामीणों में भय का माहौल है. बताया जा रहा है कि यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया है और लगातार कविलसी लरतांगो जंगल क्षेत्र में देखा जा रहा है. हाथी की गतिविधियों को लेकर आसपास के गांवों के लोग काफी सहमे हुए हैं. ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है.

जंगल क्षेत्र में लगातार दिख रहा हाथी

स्थानीय लोगों के अनुसार बीते कुछ दिनों से हाथी जंगल और उससे सटे इलाकों में घूम रहा है. कभी वह जंगल के भीतर दिखाई देता है तो कभी गांवों के नजदीक पहुंच जाता है. इससे लोगों में डर बढ़ गया है. खासकर सुबह और शाम के समय लोग जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि हाथी के अचानक गांव की ओर आने की आशंका बनी हुई है. खेतों में काम करने वाले किसानों और जंगल से लकड़ी या चारा लाने वाले लोगों में ज्यादा चिंता देखी जा रही है.

वन विभाग ने जारी की सतर्कता अपील

जंगली हाथी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है. विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रख रही है. वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल और उसके आसपास के इलाकों में अकेले नहीं जाएं और सतर्कता बरतें. विशेष रूप से लरतांगो, उचाबेरा, झरपो, लोधी, बलिया, शीलाडीह, गाङीसारम, पुनाई और लोहड़ी गांव के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गयी है. विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत वन विभाग या प्रशासन को देने को कहा है.

इसे भी पढ़ें: बकरी और बत्तख से चमकेगी गोला के लोगों की तकदीर, विधायक ममता देवी ने किया वितरण

जनहानि रोकने के लिए निगरानी तेज

वन विभाग की टीम हाथी की हर गतिविधि पर नजर बनाये हुए है ताकि किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की घटना न हो. विभागीय कर्मी लगातार इलाके में गश्त कर रहे हैं और ग्रामीणों को जागरूक भी कर रहे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल के अंदर पहुंचाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि हाथी की मौजूदगी से बच्चों और बुजुर्गों में भी डर का माहौल है. फिलहाल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गयी है.

इसे भी पढ़ें: श्री झारखंड सीमेंट प्लांट में ब्लड डोनेशन कैंप, 28 लोगों ने किया रक्त दान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >