वासंतिक नवरात्र की तैयारी पूरी

वासंतिक नवरात्र की तैयारी पूरीइटखोरी. वासंतिक नवरात्र को लेकर मां भद्रकाली मंदिर में तैयारी पूरी कर ली गयी है़ शुक्रवार को कलश स्थापित किया जायेगा़ बिहार व झारखंड के कई साधक कलश स्थापित करने माता के दरबार पहुंचे हैं. इसके अलावा करमा, सौनिया आदि गांवों में भी चैती दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी हो चुकी […]

वासंतिक नवरात्र की तैयारी पूरीइटखोरी. वासंतिक नवरात्र को लेकर मां भद्रकाली मंदिर में तैयारी पूरी कर ली गयी है़ शुक्रवार को कलश स्थापित किया जायेगा़ बिहार व झारखंड के कई साधक कलश स्थापित करने माता के दरबार पहुंचे हैं. इसके अलावा करमा, सौनिया आदि गांवों में भी चैती दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी हो चुकी है़ ————–10 अप्रैल को मंदिर प्रबंधन की बैठक इटखोरी. मां भद्रकाली मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक 10 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे से आयोजित की गयी है़ यह जानकारी केयर टेकर नागेश्वर यादव ने दी़ बैठक में विकास कार्यों की चर्चा होगी़ —————–बिजली बाधित रहाइटखोरी. गरमी शुरू होते ही प्रखंड में बिजली की अनियमित आपूर्ति शुरू हो गयी है़ मामूली फॉल्ट बनाने में घंटों समय लगता है. गुरुवार को11 हजार लाइन में फाॅल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहा़ विभागीय लाइन मैन की लापरवाही से लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है़ ——ृृकानूनी जागरूकता शिविर आयोजित इटखोरी. मलकपुर पंचायत सचिवालय में गुरुवार को कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित हुआ़ इसकी अध्यक्षता मुखिया अमित कुमार सिंह ने की़ पारा लिगल वोलेंटियर मीरा सिंह ने सामाजिक कुरीतियों से बचने की सलाह दी़ मौके पर पूनम देवी, बिंदु बाला सहित कई लोग थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >