ओके:: शहर को अशांत कर सकते हैं हुड़दंगी

ओके:: शहर को अशांत कर सकते हैं हुड़दंगीपुलिस ने बनायी ऐसे 175 लोगों की सूचीहजारीबाग. रामनवमी पर्व को लेकर मुफस्सिल थाना पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है. असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए एसपी की ओर से सभी थानेदारों को निर्देश जारी किया गया है. पुलिस की ओर से हुड़दंग करनेवाले लोगों को चिह्नित […]

ओके:: शहर को अशांत कर सकते हैं हुड़दंगीपुलिस ने बनायी ऐसे 175 लोगों की सूचीहजारीबाग. रामनवमी पर्व को लेकर मुफस्सिल थाना पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है. असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए एसपी की ओर से सभी थानेदारों को निर्देश जारी किया गया है. पुलिस की ओर से हुड़दंग करनेवाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. वैसे 175 लोगों को अब तक चिह्नित किया जा चुका है, जो माहौल को अशांत कर सकते हैं. वैसे व्यक्तियों पर एसपी अखिलेश झा ने निरोधात्मक कार्रावाई का निर्देश दिया है. मुफस्सिल थाना प्रभारी बिरजू गंझू ने शांति समिति की बैठक में सभी पंचायत के मुखिया, प्रमुख, जिप सदस्य, पंसस, सभी अखाड़ेधारियों से अपील की है कि रामनवमी पर्व को मिलजुल कर मनायें, वहीं अफवाहों से दूर रहें. पुलिस वैसे लोगों पर पैनी नजर रख रही है, जो अफवाह फैलाने व शांति भंग कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >