बारीकोला गांव के दो आदिवासी युवती लापता

बारीकोला गांव के दो आदिवासी युवती लापता कटकमसांडी. थाना क्षेत्र के बारी कोला भांग गांव की दो युवतियां लापता हैं. बताया जाता है कि दोनों को बहला-फुसला दिल्ली ले जाया गया है. लापता युवतियों के नाम कामनी तिर्की और पूर्णिमा कुमारी शामिल हैं. युवती के परिजनों ने इस संबंध में पदमा गांव के नरेश सिंह […]

बारीकोला गांव के दो आदिवासी युवती लापता कटकमसांडी. थाना क्षेत्र के बारी कोला भांग गांव की दो युवतियां लापता हैं. बताया जाता है कि दोनों को बहला-फुसला दिल्ली ले जाया गया है. लापता युवतियों के नाम कामनी तिर्की और पूर्णिमा कुमारी शामिल हैं. युवती के परिजनों ने इस संबंध में पदमा गांव के नरेश सिंह पर दोनों को दलालों के हाथों बेच देने का आरोप लगाया है. विजय सिंह भोक्ता एवं डाटो मुखिया सुंदर मुंडा ने घटना का विरोध किया है. वहीं कटकमसांडी थाने को मामले की सूचना दी गयी है. थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार ने कहा कि मामले की जांच हो रही है. जानकारी के अनुसार युवती को नौ माह पूर्व नौकरी के बहाने दिल्ली ले जाया गया था. उसके बाद से ही दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >