ऑडिट में मिली गड़बड़ी, कार्रवाई की मांग

ऑडिट में मिली गड़बड़ी, कार्रवाई की मांगचतरा. दक्षिणी वन प्रमंडल द्वारा कैंपा योजना में काफी गड़बड़ी की गयी है. कम पेड़ लगा कर अधिक राशि की निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर राज्य के महालेखाकार ने ऑडिट में गड़बड़ी पायी है. उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर वन विभाग […]

ऑडिट में मिली गड़बड़ी, कार्रवाई की मांगचतरा. दक्षिणी वन प्रमंडल द्वारा कैंपा योजना में काफी गड़बड़ी की गयी है. कम पेड़ लगा कर अधिक राशि की निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर राज्य के महालेखाकार ने ऑडिट में गड़बड़ी पायी है. उन्होंने सरकार को पत्र लिखकर वन विभाग के अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग की है. पत्र में कहा गया कि योजना के तहत विभाग द्वारा साढ़े चार हेक्टेयर जमीन में पौधरोपण किया गया. जबकि सवा छह हेक्टेयर जमीन पर पौधरोपण दिखा कर राशि की निकासी कर ली गयी. दक्षिणी वन प्रमंडल द्वारा नावाडीह, गिद्धी, अनगड़ा, सलैयाटांड़ आदि जगहों पर पौधरोपण किया गया था. इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी कैलाश सिंह ने कहा कि गड़बड़ी करने का आरोप बेबुनियाद है. जितनी जमीन में पौध रोपण किया गया है, उतनी ही राशि की निकासी की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >