संचालकों पर अतिरक्ति कार्य भार, परेशानी

संचालकों पर अतिरिक्त कार्य भार, परेशानी चतरा . सदर अस्पताल परिसर में स्थित ममता वाहन कॉल सेंटर के संचालकों को अतिरिक्त काम दिये जाने से परेशानी हो रही है. केंद्र में बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति बनाने व मरीजों का ऑनलाइन परची काटने का काम किया जाता है. केंद्र में एक संचालक के भरोसे सभी काम […]

संचालकों पर अतिरिक्त कार्य भार, परेशानी चतरा . सदर अस्पताल परिसर में स्थित ममता वाहन कॉल सेंटर के संचालकों को अतिरिक्त काम दिये जाने से परेशानी हो रही है. केंद्र में बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति बनाने व मरीजों का ऑनलाइन परची काटने का काम किया जाता है. केंद्र में एक संचालक के भरोसे सभी काम होता है. अतिरिक्त कार्य दिये जाने से मरीजों को परची के लिए काफी समय इंतजार करना पड़ता है. केंद्र के संचालक विकास कुमार, अजय दांगी, अशोक दास व मो एजाज ने बुधवार को सीएस डॉ सिद्धनाथ सिंह को समस्याओं से अवगत कराया. सीएस ने मरीजों का परची काटने के लिए अलग केंद्र बनाने की बात कही है. इस संबंध में केंद्र के संचालकों द्वारा पहले भी कई बार अलग केंद्र बनाने की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >