मैनेजर सहित चार को पीटा, काम बंद कराया

मैनेजर सहित चार को पीटा, काम बंद करायाचरही (हजारीबाग)- तापिन नॉर्थ में आउटसाेर्सिंग का काम करती है एएमआर कंपनी- नकाबपाेश उग्रवादियाें ने दिया घटना काे अंजामचरही (हजारीबाग). उग्रवादियाें ने बुधवार काे सीसीएल की तापिन नॉर्थ काेलियरी में आउटसाेर्सिंग का काम करनेवाली एएमआर कंपनी के मैनेजर बेंकेट रेड्डी सहित चार कर्मियों को की पिटाई कर दी. […]

मैनेजर सहित चार को पीटा, काम बंद करायाचरही (हजारीबाग)- तापिन नॉर्थ में आउटसाेर्सिंग का काम करती है एएमआर कंपनी- नकाबपाेश उग्रवादियाें ने दिया घटना काे अंजामचरही (हजारीबाग). उग्रवादियाें ने बुधवार काे सीसीएल की तापिन नॉर्थ काेलियरी में आउटसाेर्सिंग का काम करनेवाली एएमआर कंपनी के मैनेजर बेंकेट रेड्डी सहित चार कर्मियों को की पिटाई कर दी. साथ ही काम बंद करने की धमकी दी. घटना अहले सुबह हुई. एक दर्जन से अधिक नकाबपाेश उग्रवादियाें ने इस घटना काे अंजाम दिया. परियोजना में हुई इस घटना से यहां कार्यरत लोग दहशत में हैं. नकाबपोश उग्रवादी किस संगठन के थे, यह पता नहीं चल पाया है. इस संबंध में चरही थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने पूछे जाने पर अनभिज्ञता जतायी है. पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >