फोटो बजरंग दल ने जबरन चंदा का विरोध किया

हजारीबाग : बजरंग दल के जिला संयोजक संजय चौबे ने एसडीओ अनुज प्रसाद को ज्ञापन देकर जबरन चंदा वसूलने पर रोक लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि लॉज में रह रहे विद्यार्थियों को चंदा के नाम पर बेवजह परेशान किया जा रहा है. ग्रुप में युवक लॉज में घुसकर जबरन वसूली कर रहे हैं. […]

हजारीबाग : बजरंग दल के जिला संयोजक संजय चौबे ने एसडीओ अनुज प्रसाद को ज्ञापन देकर जबरन चंदा वसूलने पर रोक लगाने की मांग की. उन्होंने कहा कि लॉज में रह रहे विद्यार्थियों को चंदा के नाम पर बेवजह परेशान किया जा रहा है. ग्रुप में युवक लॉज में घुसकर जबरन वसूली कर रहे हैं. नहीं देने पर छात्रों के सामान उठा ले रहे हैं. चौबे ने सभी रामनवमी क्लब के पदाधिकारियों से अपील की है कि नशामुक्त रामनवमी जुलूस निकालें. अश्लील गीत न बजायें, जुलूस देखने आनेवाली महिलाओं का सम्मान करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >