बरकाकाना से हजारीबाग तक चला ट्रायल इंजन

हजारीबाग : कोडरमा हजारीबाग रांची रेलवे लाइन के दूसरे चरण में गुरुवार को बरकाकाना से हजारीबाग पसई रेलवे स्टेशन तक ट्रायल इंजन चला. इस परियोजना के प्रथम चरण में कोडरमा से हजारीबाग तक 79.61 किमी तक ट्रेन चल रही है. दूसरे चरण में हजारीबाग से बरकाकाना तक परियोजना को पूरा करना है. जबकि तीसरे चरण […]

हजारीबाग : कोडरमा हजारीबाग रांची रेलवे लाइन के दूसरे चरण में गुरुवार को बरकाकाना से हजारीबाग पसई रेलवे स्टेशन तक ट्रायल इंजन चला. इस परियोजना के प्रथम चरण में कोडरमा से हजारीबाग तक 79.61 किमी तक ट्रेन चल रही है. दूसरे चरण में हजारीबाग से बरकाकाना तक परियोजना को पूरा करना है.
जबकि तीसरे चरण में बरकाकाना से रांची तक की दूरी तय होगी. हजारीबाग से बरकाकाना तक 57.13 किमी रेलवे पटरी बिछायी गयी है. छह बड़े पुल का निर्माण कराया गया है. इंजन ट्रायल में रेलवे के मुख्य अभियंता बीके शुक्ला और लाल दास शामिल थे. उप अभियंता अनिल प्रकाश, अनिल कुमार सिन्हा और रेलवे संवेदक जय दुर्गा पाठक समेत रेलवे के कई अधिकारी मौजूद थे. ट्रायल इंजन बरकाकाना से बेस तक सफलता पूर्वक चला.
रेलवे मुख्य अभियंता ने बताया कि इंजन ट्रायल के बाद सीआरएस प्रक्रिया पूरी होगी. इसी के बाद मालगाड़ी व यात्री ट्रेन बरकाकाना से हजारीबाग तक चलेगी. हजारीबाग से बरकाकाना के बीच बेस रेलवे स्टेशन, चरही स्टेशन, मांडू स्टेशन, कुजू स्टेशन, अरगड्डा स्टेशन व बरकाकाना स्टेशन है. नये स्टेशन में भवन निर्माण कार्य पूरा हो गया है. संपर्क सड़क और रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा, बिजली पेयजल का कार्य बाकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >