हजारीबाग में बिजली बिल की वसूली मात्र सात करोड़

हजारीबाग में सात करोड़, एक लाख 24 हजार और चतरा जिला में 28 करोड़ 67 लाख लाख बकाया है. वहीं आम उपभोक्ताओं के पास बिजली बिल बकाया होने पर विभाग लगातार छापामारी अभियान चला रहा है. बकाया राशि अधिक होने के कारण बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा कम मिलती है. अंचल क्षेत्र में नयी योजनाएं नहीं […]

हजारीबाग में सात करोड़, एक लाख 24 हजार और चतरा जिला में 28 करोड़ 67 लाख लाख बकाया है. वहीं आम उपभोक्ताओं के पास बिजली बिल बकाया होने पर विभाग लगातार छापामारी अभियान चला रहा है. बकाया राशि अधिक होने के कारण बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा कम मिलती है. अंचल क्षेत्र में नयी योजनाएं नहीं आ रही हैं.
अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार के अनुसार दो हजार से अधिक बिजली बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं की लाइन काटी जायेगी. सरकारी बकाया की राशि इस बार बोर्ड को नहीं मिला है. न ही जिला प्रशासन इस पर पहल कर रही है. सरकारी बिजली बिल नहीं मिलने पर उनकी भी लाइन काटी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >