महिला का अधजला शव मिला

घटना. मनसोगरा गढ़ा के पास जंगल में केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव के दक्षिण जंगल स्थित मनसोगरा गढ़ा के पास से एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. महिला का शव जला हुआ था. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. केरेडारी : केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव के दक्षिण […]

घटना. मनसोगरा गढ़ा के पास जंगल में
केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव के दक्षिण जंगल स्थित मनसोगरा गढ़ा के पास से एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. महिला का शव जला हुआ था. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
केरेडारी : केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव के दक्षिण जंगल स्थित मनसोगरा गढ़ा के पास से एक 25 वर्षीय अज्ञात महिला का नग्न अवस्था में शव मिला. इसकी सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार सुबह महुआ चुनने के लिए कुछ लोग मनसोगरा की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी
पुलिस के अनुसार शव पीला रंग की साडी से ढंका हुआ था. शव के गर्दन में फांसी के निशान थे. आशंका जतायी जा रही है कि शव को जलाने की भी कोशिश की गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. केरेडारी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >