हजारीबाग : विभावि ने छह अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति विभिन्न कॉलेजों में किया है़ आदर्श कॉलेज राजधनवार में तीन अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है़ इसमें अनिल कुमार की नियुक्ति राजनीतिशास्त्र विषय के लिए, कृष्णानंदन प्रसाद की नियुक्ति संस्कृत विषय एवं डॉ आशुतोष कुमार राज की नियुक्ति इतिहास विषय के लिए किया गया है़
पीजी इतिहास विभाग में अवंतिका कुमारी , मार्खम कलेज में अरुण कुमार दास की नियुक्ति दर्शनशास्त्र विषय के लिए एवं अमित कुमार रवि की नियुक्ति छात्र कॉलेज में इतिहास विषय के लिए किया गया है. केबी महिला कॉलेज हजारीबाग में अंजू सिंह की नियुक्ति गृहविज्ञान विभाग में लैब टेक्निशियन के रूप में की गयी है.
