केरेडारी में सड़क दुर्घटना, एक घायल

केरेडारी : थाना क्षेत्र के पेटो निवासी हासिम मियां (पिता-जकीर मियां) बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके सिर व हाथ में गंभीर चोट आयी है. घायल को केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. हासिम की हालत खतरे से बाहर है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि […]

केरेडारी : थाना क्षेत्र के पेटो निवासी हासिम मियां (पिता-जकीर मियां) बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके सिर व हाथ में गंभीर चोट आयी है. घायल को केरेडारी स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. हासिम की हालत खतरे से बाहर है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह पैशन प्रो मोटरसाइकिल से केरेडारी से पेटो जा रहे थे. इसी क्रम में करमाही के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गिर गयी, जिससे घटना घटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >