इचाक में घरों में घुसा बारिश का पानी

इचाक : मौसम परिवर्तन के कारण पिछले दो दिनो से हो रही बारिश से इचाक मोड़-देवकुली मुख्य मार्ग के निकट रह रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हाल में इस मार्ग के चौड़ीकरण व ऊंचा होने के कारण सड़क का पानी सीधे घरों व दुकानों में घुस रहा है, जिससे इचाक […]

इचाक : मौसम परिवर्तन के कारण पिछले दो दिनो से हो रही बारिश से इचाक मोड़-देवकुली मुख्य मार्ग के निकट रह रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हाल में इस मार्ग के चौड़ीकरण व ऊंचा होने के कारण सड़क का पानी सीधे घरों व दुकानों में घुस रहा है, जिससे इचाक मोड़, इचाक बाजार कुरहा, जलौंध, करियातपुर, मोकतमा, फुरुका, देवकुली व लुंदरू गांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है.

गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी के तहत इचाक मोड़ से बाडासिंगा तक बननेवाली सड़क को पहले की अपेक्षा लगभग दो फीट ऊंचा किया गया है, लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी है.

जैसे-तैसे बनी है सड़क: इचाक मोड़ से बंडासिंघा तक बननेवाली सड़क में गुणवत्ता की कमी है. सड़क बनने के साथ ही उखड़ना भी शुरू हो गया है. सड़क को देखने न अधिकारी आते हैं और न ही जिला प्रशासन के लोग. देवकुली के ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता की जांच उच्चधिकारियों से करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >