इचाक : प्रखंड के दरिया व जोगीडीह गांव में वन विभाग ने दो टिंबरों में छापेमारी की. छापेमारी में टिंबर के आसपास छिपा कर रखे गये सखुआ लकड़ी के बोटे के जब्त किया गया. ग्रामीणों के अनुसार रात के अंधेरे में असामाजिक तत्व के लोग अज्ञात वाहन से अक्सर लकड़ी की तस्करी करते हैं. ग्रामीणों द्वारा आवाज उठाने पर धमकी भी दी जाती है.
यह कारोबार वनकर्मी के मिलीभगत से चलायी जा रही है. छापेमारी में विभाग के वन क्षेत्र पदाधिकारी केके राय, वनपाल पतरस नाग, वनरक्षी धुपलाल गोप, जीतन राम एवं रतन पांडेय शामिल थे.वन क्षेत्र पदाधिकारी केके राय ने बताया कि दरिया एवं जोगीडीह में चल रहे लकड़ी के अवैध कारोबार की गुप्त सूचना मिलने के आधार पर छापेमारी हुई. इस दौरान सखुआ का 15 बोटा बरामद हुआ. लकडी किसकी थी इसका पता नही चल पाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग 100 बोटे की बरामदगी हुई है.
