एक्साइज डयूटी के विरोध में बंद रहीं ज्वेलरी दुकानें

बरही़ : स्वर्णकार व्यवसायी संघ के आह्वान पर बरही में सभी ज्वेलरी दुकानों को 12 से 14 मार्च तक बंद रखा जायेगा. इस संबंध में संघ की बैठक संतोष सोनी की अध्यक्षता में हुई. संघ के अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सोने पर लगाई गयी एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बंद का आह्वान […]

बरही़ : स्वर्णकार व्यवसायी संघ के आह्वान पर बरही में सभी ज्वेलरी दुकानों को 12 से 14 मार्च तक बंद रखा जायेगा. इस संबंध में संघ की बैठक संतोष सोनी की अध्यक्षता में हुई. संघ के अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा सोने पर लगाई गयी एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बंद का आह्वान किया गया है.
बंद शनिवार से प्रभावी हो गया़ बैठक में अनिल वर्मा सुरेंद्र सोनी, अनिल सोनी, दीपक कुमार, रामरतन प्रसाद, देवनंदन प्रसाद, रविशंकर वर्मा, अयोध्या प्रसाद, राजेश सोनी, सुमेंद्र सोनी, पप्पू वर्मा व रामजी सहित स्वर्णकार व्यवसायी संघ के कई लोग मौजूद थ़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >