वाहन पलटने से 11 यात्री घायल, कई गंभीर

बरही : एनएच-31 पर जवाहर घाटी के पास गुरुवार को एक टाटा मैजिक वाहन (जेएच-18बी-7659) के पलट जाने से 11 लोग घायल हो गये. घायलों में कई की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल मो सईद (पिता-मो हबीब), लल्लू सिंह (पिता-फूल सिंह), मो रफीक […]

बरही : एनएच-31 पर जवाहर घाटी के पास गुरुवार को एक टाटा मैजिक वाहन (जेएच-18बी-7659) के पलट जाने से 11 लोग घायल हो गये. घायलों में कई की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं.
गंभीर रूप से घायल मो सईद (पिता-मो हबीब), लल्लू सिंह (पिता-फूल सिंह), मो रफीक (पिता-मो हबीब), मो एबरार (पिता-अहमद अली), बीरू यादव (पिता-मुन्ना यादव), मो सत्तार (पिता-मौलाबक्स), मो आबिद, मो कादर, सलमा खातून (पति-मो हामीद), रूबीना (पति-मो रज्जाक) को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया.
वहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. साहिना व मो हबीब का इलाज बरही में ही हो रहा है. बताया जाता है कि दुर्घटना में घायल सभी लोग उत्तरप्रदेश के जलौन के रहनेवाले हैं और बरही में आइसक्रीम बनाने का पेशा करते हैं.
सभी लोग वाहन से नवादा जा रहे थे. इसी दौरान जवाहर स्थित मोड़ पर वाहन से चालक का संतुलन टूट गया और पलट गया. इधर, कांग्रेस नेता इकबाल रजा, अफताब आलम, उस्मान व बदरी साव ने घायलों को सहायता पहुंचायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >