यशवंत सिन्हा ने रखी पुल की आधारशिला

पदमा : प्रखंड के बरदेवा गांव में बराकर नदी पर पुल निर्माण की आधारशिला गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने संयुक्त रूप से रखी. विशेष मंडल हजारीबाग विभाग की ओर से करीब चार करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा. पुल निर्माण से हजारीबाग और चतरा जिले […]

पदमा : प्रखंड के बरदेवा गांव में बराकर नदी पर पुल निर्माण की आधारशिला गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने संयुक्त रूप से रखी. विशेष मंडल हजारीबाग विभाग की ओर से करीब चार करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होगा.
पुल निर्माण से हजारीबाग और चतरा जिले के लोगों को हजारीबाग से इटखोरी चतरा जाने के लिए नया मार्ग मिलेगा. मौके पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि मुझे शिलान्यास करने का अधिकार नहीं बनता है, लेकिन बरदेवा गांव के लोगों से वादा किया था, जिसे में रोक नहीं पाया. उन्होंने कहा कि काफी अथक प्रयास से हजारीबाग रेलवे लाइन का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करवाया, परंतु शिलापट्ट पर मेरा नाम नहीं था.
इसका मुझे दुख नहीं. मैं हजारीबागवासियों के दिल में रहता हूं. उन्होंने कहा कि आरइओ रोड से बरदेवा तक सड़क निर्माण स्वीकृत हो गयी है. मौके पर पूर्व विधायक अकेला यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, प्रमुख विपीन मेहता, मुखिया कामख्या सिंह, पंसस जगदीश यादव, अशोक राणा, रवींद्र राणा, अजय मेहता, परमेश्वर पांडेय, दीपक सिन्हा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >