डीसी कार्यालय पर आज होगा प्रदर्शन

उत्पाद शुल्क बढ़ाने का विरोध, सोना-चांदी की दुकानें रहीं बंद हजारीबाग : केंद्रीय बजट में स्वर्ण व्यवसाय पर उत्पाद शुल्क लगाये जाने के विरोध में तीन मार्च को हजारीबाग की सभी सोनी-चांदी की दुकानें बंद रहीं. व्यवसायियों ने काला बिल्ला लगा कर मौन जुलूस निकाला. स्वर्णकार भवन में व्यवसायियों ने एक सभा भी की. महासंघ […]

उत्पाद शुल्क बढ़ाने का विरोध, सोना-चांदी की दुकानें रहीं बंद
हजारीबाग : केंद्रीय बजट में स्वर्ण व्यवसाय पर उत्पाद शुल्क लगाये जाने के विरोध में तीन मार्च को हजारीबाग की सभी सोनी-चांदी की दुकानें बंद रहीं. व्यवसायियों ने काला बिल्ला लगा कर मौन जुलूस निकाला.
स्वर्णकार भवन में व्यवसायियों ने एक सभा भी की. महासंघ के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र लाल ने कहा कि देश के भीतर सोने के कारोबार पर उत्पाद शुल्क लगाने से व्यवसाय प्रभावित होगा. इससे लालफीता शाही, अफसरशाही, इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा. भारत सरकार ने यह शुल्क वापस नहीं लिया, तो जोरदार आंदोलन किया जायेगा.
जिलाध्यक्ष नागेंद्र लाल ने कहा कि चार मार्च को हजारीबाग उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा. प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. शुक्रवार को भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. संचालन विजय केसरी ने की. मौके पर हजारीबाग के सभी सोना-चांदी व्यवसायी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >