कोडरमा-हजारीबाग ट्रेन का हो कायाकल्प

बरही के लोगों की ‘प्रभु’ जी से निवेदन बरही : कोडरमा हजारीबाग रेल की दयनीय स्थिति से बरही के लोग क्षुब्ध हैं. लोगों की मांग है कि कोडरमा-हजारीबाग रेल को बेहतर बनाया जाये और यात्रियों को सुविधा मिले. केशरवानी वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामदेव केशरी ने मांग की है कि कोडरमा हजारीबाग के बीच […]

बरही के लोगों की ‘प्रभु’ जी से निवेदन
बरही : कोडरमा हजारीबाग रेल की दयनीय स्थिति से बरही के लोग क्षुब्ध हैं. लोगों की मांग है कि कोडरमा-हजारीबाग रेल को बेहतर बनाया जाये और यात्रियों को सुविधा मिले. केशरवानी वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामदेव केशरी ने मांग की है कि कोडरमा हजारीबाग के बीच दो ड़ीएमयू ट्रेन चलायी जाये.
मौजूदा पैसेंजर ट्रेन को हटा कर उसके स्थान पर पहलेवाली डीएमयू चलायी जाये.वहीं व्यवसायी संघ के अध्यक्ष कपिल केशरी, उपाध्यक्ष मनोज केशरी, व्यवसायी राजेन्द्र एस कुमार, युवराज प्रसाद, मो सज्जाद अंसारी, उदय केशरी, विनोद केशरी, भाजपा नेता महावीर साहू, प्रह्लाद सिंह, संजीव कतारियार व गणेश यादव की मांग है कि हजारीबाग से वाया बरही दिल्ली, कोलकाता और पटना के लिए ट्रेन चलायी जाये. बरही के व्यवसासियों को दिल्ली और कोलकाता से अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए यह जरूरी है.
ट्रेन में पानी की व्यवस्था हो: झामुमो नेता महेश ठाकुर ने पैसेंजर ट्रेन में पानी की व्यस्था नहीं रहने पर नाराजगी जतायी. उनका कहना है कि कोडरमा हजारीबाग ट्रेन में पेयजल व शौचायत में पानी की व्यवस्था हो.
बदहाली दूर हो: सीपीआई नेता कृष्ण कुमार, मंजू देवी, संवेदक अभय कतारियार सहित कई लोगों ने कहा कि बरही रेलवे स्टेशन की बदहाली दूर हो. प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को बैठने के लिए चेयर, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था नहीं होना चिंताजनक है़
बरही स्टेशन पर आरक्षण काउंटर खुले
व्यवसायी विनोद कुमार सिन्हा, अरुण साहा, राजसिंह चौहान, बीज अनुसंधान केंद्र के निदेशक श्रीनिवास गिरि, सेवानिवृत्त शिक्षिका छायाबाला कतारियार,भाजपा नेता अंबिका सिंह, शैलेंद्र सिन्हा, डॉ निजामुद्दीन अंसारी, कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर ने बरही स्टेशन में आरक्षण काउंटर खोलने की मांग की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >