बरकट्ठा (हजारीबाग) : बरकट्ठा थाना क्षेत्र में दाे युवकाें ने अगवा कर 12 साल की स्कूल छात्रा से गैंगरेप किया. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, घटना 26 फरवरी की है. थाना में मामला दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने एक आराेपी बबलू राणा को गिरफ्तार कर लिया है.
दूसरा आरोपी राजेश प्रसाद फरार है. पीड़िता ने पुलिस काे बताया कि दोनों युवक उसे जबरन बाइक पर बैठा कर बरही की ओर ले गये.
उसके बाद कटुआ पहाड़ पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना के बाद दोनों आरोपी उसे छाेड़ कर भाग गये. रात में पीड़िता उसे रोते देख एक महिला ने अपने पास रखा़. सुबह घर जाने के लिए वह जैसे ही उस महिला के मकान से निकली, दोनों आरोपियों ने फिर उसे पकड़ लिया. आैर उसे हजारीबाग ले गये.
इधर, पीड़िता के अचानक गायब होने पर परिजन व ग्रामीण उसे ढूंढने लगे. कुछ ग्रामीणों को देख पीड़िता को रास्ते में उतार कर दोनों आरोपी भाग खड़े हुए. पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, ताे थाना में मामला दर्ज कराया गया.
