युवक ने जहर खाकर दी जान

हजारीबाग : हुरहुरू मुहल्ला निवासी प्रकाश गोप ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. घटना 21 फरवरी की देर रात घटी. बताया जाता है कि उसके जहर खाने के बाद परिवार के लोग उसे सदर अस्पताल ले गये. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो […]

हजारीबाग : हुरहुरू मुहल्ला निवासी प्रकाश गोप ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. घटना 21 फरवरी की देर रात घटी. बताया जाता है कि उसके जहर खाने के बाद परिवार के लोग उसे सदर अस्पताल ले गये. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया था.
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. ज्ञात हो कि एक सप्ताह पूर्व ही प्रकाश गोप की पत्नी की मौत कुएं में डूब जाने से हो गयी थी. इस मामले में प्रकाश गोप की सास ने उस पर हत्या का मामला दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >