हजारीबाग : जन स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत झंडा चौक के पास भाजपा की नुक्कड़ सभा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री सह सांसद जयंत सिन्हा भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि जेएनयू में लगनेवाले देश विरोधी नारों की वह निंदा करते हैं. इन देश विरोधियों के आगे सरकार कभी नहीं झुकेगी. पाकिस्तान परस्त नेताओं के पास अब कोई मुद्दा नहीं है. सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारा लगानेवालों का पुरजोर विरोध करेगा. मौके पर पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा, पूर्व विधायक अमित यादव, जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, सांसद प्रतिनिधि प्रो सुरेंद्र सिन्हा, महेश सिंह आदि मौजूद थे.
वित्त राज्य मंत्री ने बरही में किया वकालतखाना का उदघाटन
बरही़ केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने बरही अनुमंडल न्यायलय परिसर में नवनिर्मित वकालत खाना का उद्घाटन किया़ उद्घाटन के मौके पर पूर्व विधायक अकेला यादव, एसडीओ मो शब्बीर अहमद, कार्यपालक दंडाधिकारी बेदवंती कुमारी, डिएसपी सुनील कुमार रजवार, बीडीओ विवेक कुमार मेहता, जेई कृष्णा प्रसाद सहित कई अधिकारी मौजूद थ़े अनुमंडलीय अधिवक्ता संघ ने मौके पर एक ज्ञापन जयंत सिन्हा को दिया़ ज्ञापन में बरही अनुमंडल में व्यवहार न्यायलय की स्थापना, वकालत खाना में पुस्तकालय व शौचालय की निर्माण आदि की मांगें शामिल हैं.
मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कतारियार, गणेश यादव, शैलेंद्र सिन्हा, अंबिका सिंह, हरी गुप्ता, मोती लाल चौधरी, अभय कतारियार, कुणाल कतारियार, डोमन पांडेय, मुखिया मो ताजुद्दीन, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद, सचिव राजकुमार प्रसाद, सौरभ सिन्हा, संदीप सिन्हा, पुर्नेदु शेखर, रामचंद्र साव, सुशिल कुमार सिंह, कुंजल साव, भारत भूषण, मोहन साव, महादेव महतो, वासुदेव साव, वीरेंद्र शर्मा, मुंशी अजरुन ठाकुर, कपिल स्वर्णकार सहित कई अधिवक्ता मौजूद थ़े
