फुटपाथ से हटायी जायेंगी दुकानें

हजारीबाग : शहर की सभी सड़कों को फुटपाथ की दुकानों से मुक्त किया जायेगा. इसकी पहल झारखंड सरकार नगर विकास विभाग ने शुरू कर दी है. अतिक्रमण से हटाये गये फुटपाथ दुकानों को पुन: एक निश्चित जोन में बसाने की भी योजना है. इस कार्य को लेकर नगर विकास विभाग दिल्ली के इन इन्फ्रााटेक सर्विस […]

हजारीबाग : शहर की सभी सड़कों को फुटपाथ की दुकानों से मुक्त किया जायेगा. इसकी पहल झारखंड सरकार नगर विकास विभाग ने शुरू कर दी है. अतिक्रमण से हटाये गये फुटपाथ दुकानों को पुन: एक निश्चित जोन में बसाने की भी योजना है. इस कार्य को लेकर नगर विकास विभाग दिल्ली के इन इन्फ्रााटेक सर्विस प्राइवेट कंपनी का सहयोग ले रही है. इस संबंध में नगर निगम हजारीबाग के शहर प्रबंधक कृष्णा कुमारी ने बताया कि यह कंपनी मार्च 2016 से शहर की सभी अतिक्रमित सड़कों का सर्वेक्षण करेगी. सर्वेक्षण कार्य तीन माह में पूरा किया जायेगा.
साथ ही फुटपाथ दुकानदारों को भी चिह्नित किया जायेगा. इन दुकानदारों को चिह्नित करने के बाद कंपनी एक आइडी कार्ड (पहचान पत्र) भी जारी करेगी. इस कार्य को शुरू करने के पहले व्यापक स्तर पर कार्यशाला का आयोजन होगा. इसमें नगर निगम के सभी प्रतिनिधि, वरीय पदाधिकारी,समाजसेवी,बुद्धिजीवी, राजनीतिक दल के सदस्य, अभियंता शामिल होंगे. विक्रेता अधिनियम 2016 के तहत फुटपाथ संघ का गठन होगा.
होगी स्थायी व्यवस्था : शहर प्रबंधक कृष्णा कुमारी ने बताया कि एनयूएलएम के तहत सभी फुटपाथ दुकानों को निर्धारित जगह पर स्थायी तौर पर व्यवस्थित करने का प्रयास किया जायेगा. इसके लिये पूरे शहर के सभी वार्ड को चार जोन बांटा जायेगा. इन्हीं जोन में सरकारी जमीन का सर्वेक्षण कर दुकानदारों के लिए उपयुक्त जगह निर्धारित की जायेगी. इन फुटपाथ दुकानदारों को व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण भी दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >