हजारीबाग : रवींद्र पथ निवासी दीप नारायण यादव की हुंडई आइटेन कार (जेएच 02एके-9841) मंगलवार की देर रात झील में डूब गयी. पुलिस के अनुसार चालक झील रोड पर कार खड़ी कर लघुशंका के लिए गया. इसी क्रम में कार लुढ़क कर झील में डूब गयी. अहले सुबह झील परिसर में सैर करनेवाले लोगों ने कार को झील में देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने झील से कार को बाहर निकाला.
हजारीबाग झील में डूबी कार
हजारीबाग : रवींद्र पथ निवासी दीप नारायण यादव की हुंडई आइटेन कार (जेएच 02एके-9841) मंगलवार की देर रात झील में डूब गयी. पुलिस के अनुसार चालक झील रोड पर कार खड़ी कर लघुशंका के लिए गया. इसी क्रम में कार लुढ़क कर झील में डूब गयी. अहले सुबह झील परिसर में सैर करनेवाले लोगों ने […]
