हजारीबाग में खुलेगा आइसेक्ट विश्वविद्यालय

हजारीबाग : हजारीबाग में आइसेक्ट विश्वविद्यालय जुलाई में खुलेगा. इसके लिए 25 एकड़ जमीन विश्वविद्यालय ने खरीदी है. फिलहाल दो साल तक विश्वविद्यालय का संचालन मटवारी स्थित भाड़े के भवन में होगा. यहां स्नातक से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई होगी. जनवरी माह में झारखंड सरकार ने चार प्राइवेट विश्वविद्यालयों को झारखंड में खोलने की […]

हजारीबाग : हजारीबाग में आइसेक्ट विश्वविद्यालय जुलाई में खुलेगा. इसके लिए 25 एकड़ जमीन विश्वविद्यालय ने खरीदी है. फिलहाल दो साल तक विश्वविद्यालय का संचालन मटवारी स्थित भाड़े के भवन में होगा. यहां स्नातक से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई होगी. जनवरी माह में झारखंड सरकार ने चार प्राइवेट विश्वविद्यालयों को झारखंड में खोलने की अनुमति दी थी.

इसमें तीन विश्वविद्यालय मेटास विश्वविद्यालय, अमेटी यूनिवर्सिटी और कोलकाता की एक यूनिवर्सिटी रांची में खुलेगी, जबकि आइसेक्ट यूनिवर्सिटी को हजारीबाग में खुलना है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने ओएसडी मुनीश गोविंद की पदस्थापन हजारीबाग में की है. हजारीबाग में इस विश्वविद्यालय को लाने का श्रेय 20 साल से आइसेक्ट सेंटर संचालित करनेवाले संजय कुमार को जाता है.

उनके प्रयास से यह विश्वविद्यालय हजारीबाग में खोला जा रहा है. आइसेक्ट सेंटर, हजारीबाग के संचालक संजय कुमार ने बताया कि अब दो विश्वविद्यालय हजारीबाग में होने से विद्यार्थियों को काफी लाभ पहुंचेगा. विद्यार्थियों को अपने विषय में शोध करने का भी मौका मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >