हजारीबाग : विभावि में बीएड शिक्षकों की नियुक्ति का विज्ञापन दस दिनों के अंदर निकलेगा. सात अंगीभूत बीएड कॉलेजों में बीएड शिक्षकों की नियुक्ति अनुबंध पर होना है़ बीएड शिक्षकों की नियुक्ति रद्द होने के बाद विभावि ने नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार विभावि ने नियुक्ति से सबंधित विज्ञापन का निर्धारण एवं प्रकाशन के लिए कमेटी का गठन किया है.
कमेटी के अध्यक्ष सीसीडीसी को बनाया गया है़ सदस्य डॉ पी महतो, संकायाध्यक्ष शिक्षा, निदेशक एमएड, डॉ अजहरुल्लाह प्राचार्य गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज, डॉ आरके नायक प्राचार्य बीबीएम बीएड कॉलेज बोकारो का नाम शामिल है. कमेटी 10 दिन के अंदर विज्ञापन का निर्धारण करते हुए विज्ञापन का प्रकाशन करेगी़
