पुनिया देवी व पोखन साव के खपरैल घर जले
20 हजार नकद समेत घरेलू सामान जल कर खाक
बरकट्ठा (हजारीबाग) : बरकट्ठा प्रखंड स्थित बरवां गांव में शुक्रवार की रात दो घराें में अचानक आग लग गयी. नकद समेत लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है. भुक्तभोगियों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.
जानकारी के अनुसार, बरवां निवासी पुनिया देवी (पति घुपल साव) व पोखन साव (पिता बिशुन साव) के खपरैल घर में आग लग गयी़
आगजनी में पुनिया देवी के घर में रखे 20 हजार रुपये नकद समेत कपड़े, अनाज, बैंक के कागजात, एडमिड कार्ड व अन्य सामान जल गये. इससे लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है. वहीं, पोखन साव के मकान में रखे सभी घरेलू सामान समेत लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जल गयी.
