कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया चतरा. जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया़ इस मौके पर केक काटा गया़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बद्री राम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पूरे देश में फिर से सशक्त व मजबूत हो रही है़ सोनिया गांधी को पद की कोई लालसा नहीं है़ वह जनसेवा व देशहित में काम करने पर विश्वास रखती है़ं श्री राम ने सभी प्रखंड अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत कर प्रखंड से लेकर पंचायत की जनसमस्याओं को दूर करने की बात कही़ मौके पर संजय कुमार जायसवाल, जावेद पप्पू रजा, आदित्य यादव, मो अताउल्लाह, मो साबिर हुसैन, मो आफताब आलम, भुनेश्वर ठाकुर, मो वहाजुल हक, मो नेसार, सदरुद्दीन अहमद आदि थे़
कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया
कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया चतरा. जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया़ इस मौके पर केक काटा गया़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बद्री राम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी पूरे देश में फिर से सशक्त व मजबूत […]
