लोहसिंघना क्षेत्र में पेयजल की किल्लत हजारीबाग. शहर के लोहसिंघना, न्यू ऐरिया, शिवपुरी, ओकनी, आंबेडकरपुरी, ओकनी तालाब रोड समेत आधा दर्जन से अधिक मुहल्लों में पिछले चार दिनों से जलापूर्ति बंद है. इससे लगभग 10 हजार आबादी पेयजल की किल्लत से जूझ रही है. इन मुहल्लों में बिहारी बालिका विद्यालय टॉवर से जलापूर्ति की जाती है. इससे लोगों में पानी को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है. विभाग की ओर से सूचना के बाद भी कोई पहल नहीं की गयी है. विभागीय अभियंता इस लापरवाही को लेकर एक-दूसरे पर अपनी जिम्मेवारियों को टाल रहे हैं. सहायक अभियंता विजेंद्र प्रसाद से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए एसडीओ जवाबदेह हैं. जलापूर्ति बंद होने को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी एसडीओ से ही लें.
लोहसिंघना क्षेत्र में पेयजल की कल्लित
लोहसिंघना क्षेत्र में पेयजल की किल्लत हजारीबाग. शहर के लोहसिंघना, न्यू ऐरिया, शिवपुरी, ओकनी, आंबेडकरपुरी, ओकनी तालाब रोड समेत आधा दर्जन से अधिक मुहल्लों में पिछले चार दिनों से जलापूर्ति बंद है. इससे लगभग 10 हजार आबादी पेयजल की किल्लत से जूझ रही है. इन मुहल्लों में बिहारी बालिका विद्यालय टॉवर से जलापूर्ति की जाती […]
