डीलरों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोरचा

डीलरों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोरचा बैठक में शिकायत पत्र किया तैयार, उपायुक्त को सौंपा जायेगा डीलरों पर कम व समय पर अनाज नहीं देने का लगाया आरोप फोटो : टंडवा 1 में विरोध जताते ग्रामीण़ टंडवा. बड़गांव पंचायत के राशन दुकानदारों की मनमानी से परेशान होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को बड़गांव बाजार टांड़ […]

डीलरों के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोरचा बैठक में शिकायत पत्र किया तैयार, उपायुक्त को सौंपा जायेगा डीलरों पर कम व समय पर अनाज नहीं देने का लगाया आरोप फोटो : टंडवा 1 में विरोध जताते ग्रामीण़ टंडवा. बड़गांव पंचायत के राशन दुकानदारों की मनमानी से परेशान होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को बड़गांव बाजार टांड़ में बैठक की़ बैठक में ग्रामीणों ने राशन दुकानदारों की मनमानी के खिलाफ मोरचा खोलने का निर्णय लिया़ इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि जन वितरण प्रणाली दुकानदार हीरा लाल यादव, दुखन उरांव व भुनेश्वर नायक समेत कई दुकानदारों द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाला लाभ गरीबों को सही तरीके से नहीं दिया जा रहा है़ उन्होंने कहा कि लाभुक को पांच किलो चावल की जगह साढ़े चार किलो व चार किलो चीनी के जगह तीन किलो दिया जा रहा है़ ग्रामीणों ने कहा कि अक्तूबर माह का ही राशन दिया गया है़ उन्होंने 35 की जगह 32 किलो अनाज देने का आरोप लगाया़ बैठक में ग्रामीणों ने उक्त समस्याओं से संबंधित एक शिकायत पत्र तैयार किया़ इसे उपायुक्त को सौंपा जायेगा़ बैठक में ग्रामीण रोहित कुमार, जयनाथ, बसंत, तैयब, शाहीद, नागेंद्र, सरफुदीन, रामेश्वर, संतोष, कोशिला देवी, पनवा देवी आदि थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >