माओवादियों ने चार ग्रामीणों की पिटाई की

माओवादियों ने चार ग्रामीणों की पिटाई की चतरा. भाकपा माओवादियों ने सोमवार की रात प्रतापपुर थाना क्षेत्र के रहरिया गांव में चार लोगों की पिटाई कर दी़ माओवादियों ने अनवर मियां, उद्देश्य यादव, अजिम साई व सरफुद्दीन साई की पिटाई की़ रहरिया गांव में माओवादी के कुछ समर्थक वोट बहिष्कार से संबंधित पोस्टर चिपका रहे […]

माओवादियों ने चार ग्रामीणों की पिटाई की चतरा. भाकपा माओवादियों ने सोमवार की रात प्रतापपुर थाना क्षेत्र के रहरिया गांव में चार लोगों की पिटाई कर दी़ माओवादियों ने अनवर मियां, उद्देश्य यादव, अजिम साई व सरफुद्दीन साई की पिटाई की़ रहरिया गांव में माओवादी के कुछ समर्थक वोट बहिष्कार से संबंधित पोस्टर चिपका रहे थे़ इसका उक्त लोगों ने विरोध किया़ पोस्टर फाड़ दिया और पोस्टर चिपकानेवालों की पिटाई कर दी थी़ इसकी सूचना पाते ही माओवादी गांव पहुंचे और उक्त लोगों की पिटाई की़ इसकी पुष्टि डीआइजी उपेंद्र कुमार ने भी की़ उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है़ माओवादी बौखला कर निर्दोष ग्रामीणों की पिटाई कर रहे है़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >