राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का नर्णिय

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का निर्णयफोटो- 30 सीएच 2 में बैठक शामिल डीजे, डीसी व एसपीराष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर कोचतरा़ व्यवहार न्यायालय स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयप्रकाश नारायण पांडेय के चेंबर में सोमवार को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक हुई़ बैठक में डीसी अमित कुमार, एसपी सुरेंद्र कुमार झा, […]

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का निर्णयफोटो- 30 सीएच 2 में बैठक शामिल डीजे, डीसी व एसपीराष्ट्रीय लोक अदालत 12 दिसंबर कोचतरा़ व्यवहार न्यायालय स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयप्रकाश नारायण पांडेय के चेंबर में सोमवार को राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक हुई़ बैठक में डीसी अमित कुमार, एसपी सुरेंद्र कुमार झा, डालसा के सचिव मो तौफिक अहमद व एलडीएम सुशील कुमार सिन्हा उपस्थित थे़ 12 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी़ डीसी व एसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर यह कार्यक्रम प्रभावित नहीं होगा़ इसमें अधिक से अधिक मामले का निष्पादन कराया जायेगा़ राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया जायेगा़ एलडीएम ने बैंक से संबंधित अधिक से अधिक मामलों का निबटारा कराने का आश्वासन दिया़ श्री सिन्हा ने कहा कि बैंक प्रबंधकों के साथ आठ व नौ दिसंबर को बैठक करेंगे़ 10 बेंच का गठनराष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर 10 बेंच का गठन किया गया है़ बेंच में न्यायाधीश प्रदीप कुमार, श्री प्रकाश दुबे, बीके तिवारी, अरविंद कुमार, संतोष कुमार, विजय कुमार श्रीवास्तव, मो तौफिक अहमद, स्वेता कुमारी, विश्वनाथ भगत व अजय कुमार वर्मा को शामिल किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >