केवीके में पांच को मनेगा अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस फ ोटो : 30 सीएच 3 में, मिट्टी जांच करते कर्मी़ चतरा. कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिसंबर को अंतराष्ट्रीय मृदा दिवस मनाया जायेगा़ इसको लेकर केंद्र में मिट्टी जांच कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है़ केबीके के समन्वयक डॉ रंजय कुमार सिंह ने बताया कि मृदा दिवस पर कृषि विभाग के सहयोग से 250 किसानों के बीच मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया जायेगा़ उन्होंने बताया कि केंद्र में मिट्टी के 12 तत्वों की जांच की जा रही है़ मिट्टी जांच के बाद किस तत्व की कमी व अधिकता है, इसका पता चलेगा़ जांच के बाद ही संबंधित खाद डाला जायेगा़ उन्होंने किसानों से मिट्टी के जांच के बाद भी खाद डालने की बात कही़ तीन-चार साल के अंतराल पर मिट्टी की जांच जरूरी है. प्रयोगशाला इंचार्ज विनोद कुमार पांडेय की देखरेख में मिट्टी जांच में लालमणि ठाकुर, मो जुनैद व रवि कुमार अहम भूमिका निभा रहे हैं.
केवीके में पांच को मनेगा अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस
केवीके में पांच को मनेगा अंतरराष्ट्रीय मृदा दिवस फ ोटो : 30 सीएच 3 में, मिट्टी जांच करते कर्मी़ चतरा. कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिसंबर को अंतराष्ट्रीय मृदा दिवस मनाया जायेगा़ इसको लेकर केंद्र में मिट्टी जांच कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है़ केबीके के समन्वयक डॉ रंजय कुमार सिंह ने बताया कि […]
