जिप प्रत्याशी जितेंद्र ने जनसंपर्क अभियान चलाया

जिप प्रत्याशी जितेंद्र ने जनसंपर्क अभियान चलाया जोरी. हंटरगंज भाग-10 के जिप प्रत्याशी जितेंद्र कुमार रजक ने सोमवार को जनसंपर्क चला कर वोट मांगा़ उन्होंने कहा कि विकास के लिए विजन जरूरी है़ उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए एक मौका देने की अपील की़ उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र से बेरोजगारी […]

जिप प्रत्याशी जितेंद्र ने जनसंपर्क अभियान चलाया जोरी. हंटरगंज भाग-10 के जिप प्रत्याशी जितेंद्र कुमार रजक ने सोमवार को जनसंपर्क चला कर वोट मांगा़ उन्होंने कहा कि विकास के लिए विजन जरूरी है़ उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए एक मौका देने की अपील की़ उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र से बेरोजगारी दूर करेंगे़ सिंचाई, बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा की व्यवस्था करेंगे़ मौके पर राजकुमार सिंह, दिलीप सिंह, अशोक, जगेश्वर सिंह आदि थे़ क्षेत्र में हरियाली व खुशहाली लायेंगे : सुनील दास जोरी. हंटरगंज भाग-10 से जिप प्रत्याशी सुनील कुमार दास ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया़ इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मिल कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की़ उन्होंने कहा कि जनता एक मौका देती है, तो क्षेत्र में हरियाली व खुशहाली लायेंगे़ उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद जन समस्याओं का समाधान करेंगे़ गरीबों व दलितों को रोजगार उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता होगी़ पंचायत को विकास की पटरी पर लायेंगे : कविताजोरी़ कटैया पंचायत की मुखिया प्रत्याशी कविता कुमारी सिंह ने सोमवार को पंचायत के बनियाडीह, केतारीबार व घंघरी में जनसंपर्क चलाया़ उन्होंने कहा कि पंचायत को विकास की पटरी पर लाने का कार्य करेंगे़ साथ ही गरीबों को उनका हक दिलाने में अग्रणी भूमिका निभायेंगे़ अभियान में पूर्व मुखिया मदन मुरारी शर्मा भी शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >