रवि केसरी ने समर्थन मांगा

रवि केसरी ने समर्थन मांगा 29हैज9में- जनसंपर्क करते रवि केसरी हजारीबाग. पदमा जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार रवि कुमार केसरी ने कई पंचायतों का दौरा कर समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है पदमा प्रखंड को विकसित, प्रगतिशील तथा खुशहाल बनाना. जात-पात व धर्म से उपर उठ कर एकता, अखंडता, मान-सम्मान की रक्षा […]

रवि केसरी ने समर्थन मांगा 29हैज9में- जनसंपर्क करते रवि केसरी हजारीबाग. पदमा जिला परिषद सदस्य पद के उम्मीदवार रवि कुमार केसरी ने कई पंचायतों का दौरा कर समर्थन मांगा. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है पदमा प्रखंड को विकसित, प्रगतिशील तथा खुशहाल बनाना. जात-पात व धर्म से उपर उठ कर एकता, अखंडता, मान-सम्मान की रक्षा की जायेगी. सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. इंदिरा आवास, वृद्धापेंशन, विकलांग पेंशन, बीपीएल कार्ड को जरूरत मंदों के लिए बनाया जायेगा. सिंचाई, बिजली, सड़क, शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. इस मौके पर रफीक सिद्दीकी, वरुण साव, डॉ सिकंदर केसरी, नंदकिशोर यादव, जगरनाथ पासवान, कुंज बिहारी केसरी, कैलाश केसरी, अशोक केसरी, कामेश्वर केसरी, राजू, मो नाजीर, मो अजहर, सत्यम, राहुल, मुकेश, विवेक, चंद्रिका प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >