हर हाथ को काम व हर खेत में पानी पहुंचाऊंगा : विनोद

हर हाथ को काम व हर खेत में पानी पहुंचाऊंगा : विनोद 29हैज19 में- विनोद मेहताहजारीबाग. सदर पश्चिमी जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी विनोद कुमार मेहता ने रविवार को शिवपुरी, मंडईखुर्द, सिंदूर, नगवां में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने मतदाताओं से हाथ जोड़ कर एक मौका मांगा. कहा कि एक मौका और […]

हर हाथ को काम व हर खेत में पानी पहुंचाऊंगा : विनोद 29हैज19 में- विनोद मेहताहजारीबाग. सदर पश्चिमी जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी विनोद कुमार मेहता ने रविवार को शिवपुरी, मंडईखुर्द, सिंदूर, नगवां में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने मतदाताओं से हाथ जोड़ कर एक मौका मांगा. कहा कि एक मौका और दें ताकि जितने भी अधूरे कार्य बचे हैं उसे पूरा कर सके. गरीबों को इंदिरा आवास, लाल कार्ड, हरा कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की पूरी व्यवस्था कराऊंगा. सभी वर्गों को साथ लेकर चलूंगा. जनता के लिए 24 घंटे काम करने को तत्पर हूं. ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था. शिक्षा को सुदृढ़ करना, बेरोजगारों को रोजगार की सुविधा मुहैया कराना प्राथमिकता है. किसानों के लिए सिंचाई की पूर्ण व्यवस्था, हर हाथ को काम व हर खेत में पानी मुहैया कराऊंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >