आरटीआइ कार्यकर्ताओं की हो रही उपेक्षा कोडरमा. कोडरमा को भ्रष्टाचार से मुक्त करने को लेकर वर्णवाल सेवा सदन कोडरमा में आरटीआइ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता अधिवक्ता शिवनंदन कुमार शर्मा ने की व संचालन समाजसेवी आरके बंसत ने किया. बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा आरटीआइ कार्यकर्ताओं के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किये जाने, समय से सूचना उपलब्ध नहीं कराने, सूचना अधूरा व भ्रामक रूप से देने, प्राप्त सूचना के उपरांत मामला उजागर होने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने पर चर्चा की गयी. अगली बैठक पांच दिसंबर को वर्णवाल धर्मशाला में होगी़ बैठक में समर्पण संस्था के सचिव इंद्रमणि साहू, बीरेंद्र राणा, बसंती देवी, मोनू कुमार, दीपक कुमार, तुलसी कुमार साव, हिमांशु कुमार आचार्य, आदित्य नंदन, कृष्णा प्रसाद, विजय यादव, अधिवक्ता रीना कुमारी, सूरज उजाला आदि थे.
आरटीआइ कार्यकर्ताओं की हो रही उपेक्षा
आरटीआइ कार्यकर्ताओं की हो रही उपेक्षा कोडरमा. कोडरमा को भ्रष्टाचार से मुक्त करने को लेकर वर्णवाल सेवा सदन कोडरमा में आरटीआइ कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता अधिवक्ता शिवनंदन कुमार शर्मा ने की व संचालन समाजसेवी आरके बंसत ने किया. बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा आरटीआइ कार्यकर्ताओं के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किये जाने, समय से सूचना […]
