ज्यादा से ज्यादा योग शिविर लगाने पर जोर

ज्यादा से ज्यादा योग शिविर लगाने पर जोर कोडरमा. ब्लाॅक रोड स्थित सुभाष वर्णवाल के आवास पर रविवार को महिला पतंजलि योग समिति की बैठक हुई. बैठक में महिलाओं द्वारा स्थायी योग शिविर ज्यादा से ज्यादा लगाने पर जोर दिया गया. अध्यक्षता सरीता सिन्हा ने की व संचालन सुषमा सुमन ने किया. इस दौरान बताया […]

ज्यादा से ज्यादा योग शिविर लगाने पर जोर कोडरमा. ब्लाॅक रोड स्थित सुभाष वर्णवाल के आवास पर रविवार को महिला पतंजलि योग समिति की बैठक हुई. बैठक में महिलाओं द्वारा स्थायी योग शिविर ज्यादा से ज्यादा लगाने पर जोर दिया गया. अध्यक्षता सरीता सिन्हा ने की व संचालन सुषमा सुमन ने किया. इस दौरान बताया गया कि आचार्य कुलम में नामांकन के लिए 13 दिसंबर को रांची में टेस्ट लिया जायेगा. वहीं सोमवार को दो बजे भारत स्वाभिमान न्यास के संस्थापक राजीव दीक्षित की पुण्यतिथि मनाने का निर्णय हुआ. मौके पर चंद्रलता वर्णवाल, शशि देवी, कलावती देवी, विमला देवी, रचना तेजपाल, अर्चनाज्वाला, नेहा कुटियार, उमा देवी, विमला देवी, मालती देवी, आरती गुप्ता आदि थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >