रामगढ़ में टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार

रामगढ़ में टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार – जेल भेजा गया बबलू बिरहाेर काे- लेवी के लिए धमकी देने का है आराेपघाटोटांड़ (रामगढ़). वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस ने छापामारी कर उग्रवादी संगठन टीपीसी के सदस्य बबलू बिरहोर को गिरफ्तार किया है. बबलू पर फरवरी 2010 में सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के कांटा घर में टीपीसी के […]

रामगढ़ में टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार – जेल भेजा गया बबलू बिरहाेर काे- लेवी के लिए धमकी देने का है आराेपघाटोटांड़ (रामगढ़). वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस ने छापामारी कर उग्रवादी संगठन टीपीसी के सदस्य बबलू बिरहोर को गिरफ्तार किया है. बबलू पर फरवरी 2010 में सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के कांटा घर में टीपीसी के नाम पर उत्पात मचाने व लेवी के लिए कांटा घर को बंद कराने की धमकी देने का आरोप है. पुलिस ने बबलू की गिरफ्तारी के लिए योजना बनायी थी. सूचना मिली कि बबलू बिरहोर अपनी बहन के घर में रुका हुआ है. सूचना के आधार पर ओपी प्रभारी राजेश मंडल , मदन कुमार ने पुलिस बल के साथ बंजी बिरहोर टोला में छापामारी कर बबलू को गिरफ्तार कर लिया . उसे जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >