तीन मुखिया व तीन वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया दारू. नाम वापसी के अंतिम दिन चार लोगों ने अपना नाम वापस लिया. जिसमें तीन मुखिया पद और तीन वार्ड सदस्य के प्रत्याशी शामिल हैं. तीनों मुखिया प्रत्याशी में मेंढ़कुरी पंचायत से नामांकन लिया था. इनमें अनीता देवी, संध्या देवी एवं जसवा देवी ने अपना नाम वापस लिया है. वार्ड सदस्य में रामदेव खैरिका पंचायत के वार्ड एक के महेश राम, कविलासी के वार्ड सात के दौलत साव, वार्ड 11 से कुंती देवी ने नाम वापस लिया है. वापसी के बाद कविलास वार्ड सात से चौधरी मिस्त्री और 11 से रीना देवी निर्विरोध वार्ड सदस्य घोषित हुए. मुखिया पद के निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार साव ने बताया कि नौ मुखिया पद के लिए 79 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इनमें मेंढ़कुमारी से सात, पुनाय पांच, हरली 18, जिनगा तीन, कविलासी आठ,रामदेव खैरिका 12,दारू 14,इरगा 10,दारू से दो मुखिया प्रत्याशी हैं. सभी प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न 27 नवंबर को आवंटित किया जायेगा. वार्ड सदस्य पद के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सीमा कुमारी ने बताया कि 105 वार्ड सदस्य पद में 49 पद पर निर्विरोध वार्ड सदस्य घोषित हुए हैं. शेष 56 वार्ड सदस्य पद के लिए 139 प्रत्याशी मैदान में हैं.
तीन मुखिया व तीन वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया
तीन मुखिया व तीन वार्ड सदस्य प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया दारू. नाम वापसी के अंतिम दिन चार लोगों ने अपना नाम वापस लिया. जिसमें तीन मुखिया पद और तीन वार्ड सदस्य के प्रत्याशी शामिल हैं. तीनों मुखिया प्रत्याशी में मेंढ़कुरी पंचायत से नामांकन लिया था. इनमें अनीता देवी, संध्या देवी एवं जसवा देवी ने […]
