... विकास के लिए मतदान करें : अंजली मेहता

… विकास के लिए मतदान करें : अंजली मेहता 25इचाक1 में- जनसंपर्क करते प्रत्याशी अंजली मेहता व अन्यइचाक. इचाक पूर्वी क्षेत्र के जिप प्रत्याशी अंजली मेहता ने संपर्क अभियान चलाया. कहा कि इचाक पूर्वी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए समर्थन दें. हमारे ससुर (स्व) बीरबल प्रसाद मेहता ने अपना समय समाज सेवा में बितायी. […]

… विकास के लिए मतदान करें : अंजली मेहता 25इचाक1 में- जनसंपर्क करते प्रत्याशी अंजली मेहता व अन्यइचाक. इचाक पूर्वी क्षेत्र के जिप प्रत्याशी अंजली मेहता ने संपर्क अभियान चलाया. कहा कि इचाक पूर्वी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए समर्थन दें. हमारे ससुर (स्व) बीरबल प्रसाद मेहता ने अपना समय समाज सेवा में बितायी. क्षेत्र की समस्या को लेकर संघर्ष के दौरान शहीद हो गये. उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए हमें एक अवसर दें. हम आपकी सेवा में खरा उतरने का प्रयास करेंगे. जनसंपर्क के दौरान जमुआरी, मंगुरा, करियातपुर, चंदा, असिया, जलौंध, अलौंजा एवं मदनपुर समेत अन्य गांव का दौरा किया. मौके पर सुनील मेहता, रण विजय सिंह, महेंद्र मेहता, बद्री मेहता, कैलाश मेहता कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >