अनिता के समर्थकों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली

अनिता के समर्थकों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली फोटो : टंडवा 2 में, अनिता देवी का मोटरसाइकिल रैली़टंडवा. टंडवा मध्य की जिला परिषद प्रत्याशी अनिता देवी के समर्थन में बुधवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी़ रैली में काफी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए़ लोगों ने डहु, बड़गांव, सराढु, टंडवा व गाड़ीलौंग पंचायत के कई गांवों […]

अनिता के समर्थकों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली फोटो : टंडवा 2 में, अनिता देवी का मोटरसाइकिल रैली़टंडवा. टंडवा मध्य की जिला परिषद प्रत्याशी अनिता देवी के समर्थन में बुधवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी़ रैली में काफी संख्या में उनके समर्थक शामिल हुए़ लोगों ने डहु, बड़गांव, सराढु, टंडवा व गाड़ीलौंग पंचायत के कई गांवों का दौरा किया़ इस दौरान अनिता देवी ने मतदाताओं से मिल कर वोट मांगा़ मौके पर मुनेश गंझू, संतोष नायक, तारकेश्वर गुप्ता, नवीन सिंह, अजय गुप्ता, विनोद गंझू आदि थे़ फोटो : टंडवा 3 में तुलसी गंझू का मोटरसाइकिल रैली़मुखिया उम्मीदवार तुलसी गंझू ने किया शक्ति का प्रदर्शन टंडवा. राहम पंचायत के मुखिया उम्मीदवार तुलसी गंझू ने बुधवार को मोटरसाइकिल रैली निकाल कर शक्ति का प्रदर्शन किया़ उन्होंने पूरे पंचायत का भ्रमण किया़ उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग मिलता रहा, तो क्षेत्र से बेरोजगारी दूर कर पलायन पर रोक लगायेंगे़ साथ ही मूलभूत सुविधा बहाल करेंगे़ मौके पर टाना भगत, जीतन, अरविंद आदि थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >