जीत पर विभिन्न दलों ने खुशी जाहिर की 8हैज3 में- जदयू-कांग्रेस-राजद नेता झंडा चौक पर खुशी मनाते8हैज4 मेंे- राजद नेता संजर मल्लिक ने ऐसे मनाया खुशीहजारीबाग. बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू-राजद और कांग्रेस महागंठबंधन की भारी जीत पर स्थानीय नेताओं ने खुशी का इजहार किया. शहर के झंडा चौक समेत कई चौक-चौराहों पर आतिशबाजी छोड़ व एक-दूसरे को मिठाई खिला कर जीत का जश्न मनाया. राजद नेता संजर मल्लिक लालू यादव का पोस्टर लेकर शहर में भ्रमण किये. झंडा चौक पर खुशी मनाने वालों में जदयू नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, राकेश गुप्ता, चंद्रमोहन पटेल, यासीन अंसारी, मो सलीम, उपेंद्र प्रसाद, विपीन सिंह, अभय सिंह, पवन मेहता, प्रकाश गोप, रोमी सलूजा, लाल बाबू, गुलशन राज, नंदन सिन्हा, राजू रंजन सिंह, मृत्युंजय सिंह, गुरुरंजन मेहता, सत्येंद्र मेहता, कांग्रेस नेता विजय यादव, विनोद सिंह, साजिद हुसैन, सलीम रजा, डॉ जमाल अहमद, यमुना यादव, अवधेश सिंह, मिथलेश दुबे, शशि मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश चौरसिया, यमुना यादव, भागचंद मिश्रा, दिनेश सिंह राठौर, विकास यादव, रामकिशोर सावंत, धर्मेंद्र कुमार, अभिमन्यु पांडेय, अशोक देव, राजकुमार यादव, रवींद्र प्रताप सिंह, विनोद कुशवाहा, मो सलीम अंसारी आदि शामिल थे. जदयू नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि नरेंद्र मोदी चुनावी वादा को पूरा नहीं किये. सिर्फ भाषण से देश नहीं चलनेवाला है. झाविमो नेता शिवलाल महतो ने कहा कि महागंठबंधन काे स्पष्ट बहुमत भारतीय संविधान को माननेवालों की जीत है. भाकपा नेता जमील खान, सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष व सामाजिक न्याय की जीत हुई है. राजद नेता संजर मल्लिक, शमशेर आलम ने कहा कि लालू-नीतीश और कांग्रेस का गंठबंधन पूरे देश में प्रभाव डालेगा. अर्जुन यादव ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को करारा जवाब मिला है. कांग्रेस नेता जवाहर लाल सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के नीति सिद्धांत को जनता ने स्वीकारा.
जीत पर विभन्नि दलों ने खुशी जाहिर की
जीत पर विभिन्न दलों ने खुशी जाहिर की 8हैज3 में- जदयू-कांग्रेस-राजद नेता झंडा चौक पर खुशी मनाते8हैज4 मेंे- राजद नेता संजर मल्लिक ने ऐसे मनाया खुशीहजारीबाग. बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू-राजद और कांग्रेस महागंठबंधन की भारी जीत पर स्थानीय नेताओं ने खुशी का इजहार किया. शहर के झंडा चौक समेत कई चौक-चौराहों पर आतिशबाजी छोड़ […]
