लीड.. वन विभाग ने मारा छापा, पटरा बरामद

लीड.. वन विभाग ने मारा छापा, पटरा बरामद 29हैज 84 बरामद लकड़ी के पटरा के साथ वन अधिकारी चौपारण. प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर वन विभाग ने गुरुवार को छापामारी की. छापामारी में भगहर पंचायत के घरसरी जंगल में अवैध रूप से लकड़ी तस्करों द्वारा चलाये जा रहे आरा मशीन व भारी मात्रा में पटरा […]

लीड.. वन विभाग ने मारा छापा, पटरा बरामद 29हैज 84 बरामद लकड़ी के पटरा के साथ वन अधिकारी चौपारण. प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर वन विभाग ने गुरुवार को छापामारी की. छापामारी में भगहर पंचायत के घरसरी जंगल में अवैध रूप से लकड़ी तस्करों द्वारा चलाये जा रहे आरा मशीन व भारी मात्रा में पटरा बरामद किया है़ छापामारी दल को देखते ही आरा मशीन चला रहे लकड़ी तस्कर फरार हो गये़ छापामरी दल ने घरसरी से आरा मशीन के अलावा जेनेरेटर, लकड़ी चिरने वाली पत्ती, मशीन का सारा उपकरण व 20 सेफ्टी चीरान का पटरा बरामद किया है़ वहीं कोयली ग्राम के नदी किनारे अवैध रूप से चलाया जा रहा आरा मशीन को जब्त किया गया है़ छापामारी दल में वन संरक्षक सुनील कुमार सिंह हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल, केके राय रेंजर हजारीबाग, राकेश कुमार मिश्रा रेंजर, एसएल दास वनपाल व आदित्य प्रसाद सिंह, राजकुमार सिंह, श्यामसुंदर सिंह, सुखदेव यादव सहित कई लोग शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >