जिलास्तरीय चयन प्रतियोगिता एक से

जिलास्तरीय चयन प्रतियोगिता एक से हजारीबाग. नृत्य, गीत व नाटक के लिए जिलास्तरीय टीम का चयन एक से तीन नवंबर के बीच किया जायेगा. यह टीम राज्यस्तर पर नृत्य, गीत व नाटक प्रतियोगिता में भाग लेंगी. झारखंड स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 5 से 8 नवंबर तक कला भवन होटवार रांची में […]

जिलास्तरीय चयन प्रतियोगिता एक से हजारीबाग. नृत्य, गीत व नाटक के लिए जिलास्तरीय टीम का चयन एक से तीन नवंबर के बीच किया जायेगा. यह टीम राज्यस्तर पर नृत्य, गीत व नाटक प्रतियोगिता में भाग लेंगी. झारखंड स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 5 से 8 नवंबर तक कला भवन होटवार रांची में आयोजित होगा. हजारीबाग से जिला स्तरीय टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी. एक नवंबर को नृत्य प्रतियोगिता, दो नवंबर को गायन प्रतियोगिता व तीन नवंबर को नाटक प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस प्रतियोगिता में सफल होनेवाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. जिलास्तरीय प्रतियोगिता में सांस्कृतिक दल, युवा छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं. इसमें शामिल होने के लिए जिला समन्वयक कला संस्कृति, राकेश कुमार सिन्हा के मोबाइल नंबर 9430723010, 7870144468 से संपर्क कर सकते हैं. राज्य स्तरीय फुटबॉल व हॉकी प्रतियोगिता 5 से 8 नवंबर तक रांची में होगा. इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल पदाधिकारी व फुटबॉल प्रशिक्षिका निधि शर्मा से संपर्क कर सकते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >