पारिवारिक मामलों में पहले जांच-पड़ताल करें

पारिवारिक मामलों में पहले जांच-पड़ताल करें हजारीबाग. परिवार परामर्श केंद्र की बैठक सदर थाना महिला परिसर में हुई. अध्यक्षता सुरेंद्र पासवान ने की. बैठक में महिला व पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों पर कार्रवाई से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करने का सुझाव सदस्यों ने दिया. एम्लेटीना एक्का ने कहा कि महिला थाना में जो […]

पारिवारिक मामलों में पहले जांच-पड़ताल करें हजारीबाग. परिवार परामर्श केंद्र की बैठक सदर थाना महिला परिसर में हुई. अध्यक्षता सुरेंद्र पासवान ने की. बैठक में महिला व पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों पर कार्रवाई से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करने का सुझाव सदस्यों ने दिया. एम्लेटीना एक्का ने कहा कि महिला थाना में जो मामले आयेंगे. उस पर ध्यान देकर मामले का निबटारा करने का प्रयास करूंगी. परामर्शियों द्वारा बीते तीन माह में 32 मामलों का पंजीकरण किया गया है. इसमें पति-पत्नी विवाद के 13, घरेलू विवाद में चार, बेटा-बहू झगड़ा के छह, शराब पीकर मारपीट करने का दो, जायदाद बंटवारे को लेकर पांच व लड़की भागने का एक मामला शामिल है. बैठक में शर्मिला हंसदा, शांति ज्योति, युगली, उषा देवी, शिला कुमारी, शारदा देवी, तुलसी दुबे, अरविंद, यशोदा देवी, वीणा सेठी, संजय कुमार व मीरा कुमार शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >