डीलरों ने राशन आवंटन में गड़बड़ की शिकायत की

डीलरों ने राशन आवंटन में गड़बड़ की शिकायत कीचतरा़ सदर प्रखंड की डमडोईया पंचायत के डीलरों ने एमओ द्वारा राशन आवंटन में गड़बड़ी करने की शिकायत एसडीओ नंदकिशोर लाल से की है़ मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की है़ डीलरों ने बताया कि पंचायत में चार जविप्र की दुकान […]

डीलरों ने राशन आवंटन में गड़बड़ की शिकायत कीचतरा़ सदर प्रखंड की डमडोईया पंचायत के डीलरों ने एमओ द्वारा राशन आवंटन में गड़बड़ी करने की शिकायत एसडीओ नंदकिशोर लाल से की है़ मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की है़ डीलरों ने बताया कि पंचायत में चार जविप्र की दुकान है़ पंचायत में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 1057 कार्ड का वितरण किया गया़ 449 कार्ड के लिए आवंटन उपलब्ध कराया गया. शेष 408 कार्ड का आवंटन नहीं मिला है़ इससे कार्डधारियों में आक्रोश है़ डमडोईया में 559, डहुरी में 447, करलगा में 51 कार्ड का वितरण किया गया़ डीलरों ने आवंटन की मांग की है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >