युवाओं को नौकरी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा: सुनील

युवाओं को नौकरी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा: सुनील 28 हैज 81 में सुनील कुमार सिंहचौपारण. प्रखंड के चतरा मोड़ के पास ग्रीन इनर्जी फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को बैठक हुई. अध्यक्षता संस्था के संस्थापक सह सचिव सुनील कुमार सिंह ने की. मौके पर सचिव ने कहा कि अब पढ़ाई पूरी करने के बाद […]

युवाओं को नौकरी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा: सुनील 28 हैज 81 में सुनील कुमार सिंहचौपारण. प्रखंड के चतरा मोड़ के पास ग्रीन इनर्जी फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को बैठक हुई. अध्यक्षता संस्था के संस्थापक सह सचिव सुनील कुमार सिंह ने की. मौके पर सचिव ने कहा कि अब पढ़ाई पूरी करने के बाद योग्य युवाओं को होटल, रेस्तरा, ऑटो सेक्टर जैसे क्षेत्रों में नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. इसके लिए संस्था ने राज्य स्तर पर जन रोजगार कार्ड जारी किया है. इस कार्ड के माध्यम से मात्र 50 रुपये में कौन सी जगह पर नौकरी उपलब्ध है, इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है. उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में उत्तर भारत के जन रोजगार कार्ड मोबाइल शॉप, किराना दुकान व छोटे-छोटे दुकानों में उपलब्ध कराया जा रहा है. संस्था का लक्ष्य में अधिक से अधिक युवक व युवतियों को रोजगार से जोड़ना. श्री सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए जेआरवाइ साॅफ्ट वेयर बनाया गया है. बैठक में आशीष वर्मा , दीपक झा(दिल्ली), विनोद कु मार सिंह, रणधीर कुमार, निवेदिता सिंह, कमलेश कुमार सिंह, देवानंद सिंह, गुलाम रजक आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >