नहीं मिला अंत्योदय, बीडीओ से शिकायत

नहीं मिला अंत्योदय, बीडीओ से शिकायत 28 इचाक4 में- विरोध करती महिलाएंइचाक. प्रखंड के देवकुली पंचायत लुंदरू गांव में गरीबों को अंत्योदय कार्ड नहीं मिला. इसके विरोध में बुधवार को गांव के दर्जनों महिला पुरुषों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ को आवेदन सौंपा है. जिसमें लिखा गया है कि हम लोगों को पूर्व से […]

नहीं मिला अंत्योदय, बीडीओ से शिकायत 28 इचाक4 में- विरोध करती महिलाएंइचाक. प्रखंड के देवकुली पंचायत लुंदरू गांव में गरीबों को अंत्योदय कार्ड नहीं मिला. इसके विरोध में बुधवार को गांव के दर्जनों महिला पुरुषों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ को आवेदन सौंपा है. जिसमें लिखा गया है कि हम लोगों को पूर्व से अंत्योदय कार्ड का लाभ मिल रहा था. जिससे हम गरीबों का गुजर-बसर चल रहा था. जिसे हटा कर लाल कार्ड में बदल दिया है. लोगों ने जांच पड़ताल कर व सुधार कर अंत्योदय का लाभ देने का अनुरोध किया है. इसके अलावा उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर कार्ड वितरण में आचारसंहिता में उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. कार्ड का वितरण 27 अक्तूबर को मुखिया महेंद्र कुमार दास व पंसस महेश पासवान के द्वारा सार्वजनिक स्थल पर बांटा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >